यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज से ट्रेन रवाना होने से 5 मिनट पहले तक मिलेंगे आरक्षित टिकट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, आज से ट्रेन रवाना होने से 5 मिनट पहले तक मिलेंगे आरक्षित टिकट

रेल से सफर करने वालों की यात्रा अब आसान होने वाली है। जी हां, रेलवे ने कोरोना काल में टिकट आरक्षण के नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। 10 अक्टूबर से अब ट्रेन रवाना होने से 5 मिनट पहले तक यात्रियों को स्टेशन के तत्काल काउंटर से और ऑनलाइन आरक्षित टिकट मिल सकता है। इसके अलावा अब ट्रेन का दूसरा आरक्षण चार्ट ट्रेन रवाना होने के 5 मिनट से 30 मिनट पहले तक तैयार किया जाएगा। यदि कैंसिलेशन की वजह से सीटें खाली रहती हैं, तो यात्री दूसरा चार्ट बनने तक टिकट बुक करा सकता है। इससे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट 2 घंटे पहले बनाया जाता था। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

दरअसल कोरोना काल की वजह से पहला आरक्षण चार्ट अपने तय समय 4 घंटे पहले बन रहा था, लेकिन दूसरा आरक्षण चार्ट 2 घंटे पहले बनाया जाने लगा था। स्टेशन पर तत्काल टिकट काउंटर भी बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। रेलवे ने छह महीने से बंद पड़े तत्काल काउंटर को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। काउंटर खुलने के बाद अब यात्री स्टेशन पर ही खाली बर्थ की जानकारी ले सकते हैं, और आरक्षण करा सकते हैं।

हम आपको बता दें भारतीय रेलवे ने 25 मार्च से राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी। हालांकि, धीरे धीरे चरणबद्ध तरीके से सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

About Post Author

thenewslede