सोना खरीदना है तो करें थोड़ा इंतजार, कीमत में हो सकती है बड़ी गिरावट

सोना खरीदना है तो करें थोड़ा इंतजार, कीमत में हो सकती है बड़ी गिरावट

अगर आप सोना खरीदने वाले हैं तो थोड़ा ठहर जाइए। महज तीन महीने का इंतज़ार आपको मालामाल कर सकता है। सोने का दाम अगस्त में आसमान की ऊंचाइयां छू रहा था। तब से लेकर अब तक सोने की कीमत में थोड़ी कमी आई है। दाम कम होने के बाद बड़ी तादाद में लोग सोना खरीदने का मन बना रहे होंगे। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो वाले दिनों में सोने के दाम में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 5 हज़ार रुपये तक नीचे आ सकते हैं।

गोल्ड की कीमत में तेज़ी की 2 वजहें थीं। कोरोना महामारी की वजह से शेयर मार्केट में काफी गिरावट आ रही थी। शेयर बाज़ार में गिरावट आने पर निवेश के लिए हमेशा गोल्ड सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। कोरोना जब अपने चरम पर था, बड़ी तादाद में निवेशकों ने गोल्ड पर दांव खेला और नतीजा ये हुआ कि दाम आसमान छूने लगे। कुछ दिनों पहले शेयर बाज़ार में रौनक लौटी तो शादी का मौसम आ गया। सोने की डिमांड बढ़ने लगी और गोल्ड के दाम में ज्यादा गिरावट नहीं आ पाई। लेकिन फरवरी के बाद कोरोना की वैक्सीन आने की उम्मीद है। वैक्सीन आने के बाद अर्थव्यवस्था में तेज़ी से सुधार दिखेगा। शेयर मार्केट भी ज्यादा मजबूती दिखाएगा और शादी का मौसम भी बीत जाएगा। ऐसे हालात में कॉमोडिटी मार्केट के जानकार सोने के दाम में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद जता रहे हैं।

अगस्त महीने में गोल्ड की कीमत 56 हज़ार प्रति दस ग्राम से भी ज्यादा हो गई थी। अभी दाम 52 हज़ार से नीचे आ गए हैं। तीन-चार महीने बाद सोने की कीम 47 हज़ार तक आ सकती है। यानी सोना खरीदना है तो कर लीजिए थोड़ा सा इंतज़ार। इंतज़ार का फल थोड़ा नहीं बहुत मीठा हो सकता है।

About Post Author

thenewslede