भारत की बेटी ने किया ऐसा काम, 97 साल बाद बना नया इतिहास

भारत की बेटी ने किया ऐसा काम, 97 साल बाद बना नया इतिहास

97 साल के इतिहास में दुनिया की सबसे मशहूर मैगजीन TIME के कवर पेज पर पहली बार किसी बच्चे की तस्वीर दिखेगी। इतिहास बनाने वाला ये चेहरा ‘हिंदुस्तानी’ होगा, नाम है गीतांजली राव। 15 साल की गीतांजली भारतीय मूल की अमेरिकी बाल वैज्ञानिक है। उसे 16 साल से कम उम्र वाले पांच हज़ार अमेरिकी बच्चों के बीच चुना गया है। गीतांजली राव की फोटो लगा TIME मैगजीन का कवर पेज 14 दिसंबर वाले अंक में दिखाई पड़ेगा। TIME मैगजीन की शुरुआत 1923 में हुई थी। पहला अंक 3 मार्च को प्रकाशित हुआ था। 1923 के पहले अंक के 97 साल बाद पहली बार इसके कवर पेज पर किसी बच्चे की तस्वीर को जगह मिली है। गीतांजली टाइम मैगजीन की पहली ‘’किड ऑफ द ईयर’’ बनी हैं।

गीतांजली को अपनी बेमिसाल उपलब्धियों की वजह से इस प्रतिष्ठित मैगजीन में जगह मिली है। 15 साल की गीतांजली को 10 साल की उम्र में ही तकनीकी रिसर्च में महारथ हासिल हो गई थी। उन्होंने टेक्नोलॉजी की मदद से कई आम समस्याओं को सुलझाने का कमाल किया है। गीतांजली राव बच्चों को नई खोज में मदद देने के लिए भी मशहूर हैं। महज 15 साल को छोटी सी उम्र में इस बच्ची ने प्रदूषित पानी की समस्या का समाधान पेश किया है। नशे की आदत छुड़ाने का सॉल्यूशन दिया है। उन्होंने एक ऐसा सेंसर भी तैयार किया है, जिससे पानी में शीशा की मात्रा का पता चल जाता है। गीतांजली ने साइबर बुलिंग का भी एक अच्छा समाधान तैयार करने का काम किया है। साइबर बुलिंग का मतलब होता है गंदी भाषा, गंदी तस्वीर या धमकियों के जरिए इंटरनेट पर तंग करना। इस पर रोकथाम के लिए गीतांजली ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से एक ऐसा ऐप शुरू किया, जिसकी मदद से साइबर बुलिंग शुरुआती फेज में ही पकड़ में आ जाता है। गीतांजली ने बुलिंग वर्डस को को लेकर ऐसी कोडिंग तैयार की है, जिससे साइबर बुलिंग करने वाले के इंटरनेट पर कोई शब्द टाइप करते ही ये पकड़ में आ जाता है कि बुलिंग हो रही है। शब्द लिखते ही ये ऐप लिखने वाले को चेतावनी देने लगता है कि आप जो लिख रहे हैं वो साइबर बुलिंग की श्रेणी में आता है। इन बेमिसाल कारनामों की वजह से गीतांजली को अमेरिका का टॉप यंग साइंटिस्ट अवार्ड से भी नवाजा गया है।

गीतांजली युवी पीढ़ी की एक ऐसी ग्लोबल कॉम्युनिटी तैयार करने की दिशा में भी काम कर रही हैं, जो दुनिया भर की समस्याओं का समाधान कर सके। गीतांजली जो कुछ भी कर रही हैं या जो कुछ भी उन्होंने किया है, उसको लेकर टाइम मैगजीन में उनका इंटरव्यू प्रकाशित किया जाएगा। गीतांजली का ये इंटरव्यू ऑस्कर अवार्ड विजेता हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली ने लिया है। एंजेलिना जॉली लंबे वक्त से टाइम मैगजीन से जुड़ी हैं। वो मैगजीन की कॉन्ट्रिब्यूटिंग एडिटर हैं। टाइम मैगजीन के कवर पेज पर आने की ख़बर के बाद गीतांजली राव की उपलब्धियों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है और पूरा विश्व मैगजीन के 14 दिसंबर वाले अंक का इंतजार कर रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा इंतज़ार हिंदुस्तान को है।

About Post Author

thenewslede